जालंधर| डिफेंस कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण धाम में रविवार को फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। डॉ. संदीप सोनी ने 230 से अधिक लोगों की जांच की। कैंप में जालंधर के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी मरीज जांच के लिए पहुंचे। इस मौके पर यूटीआई, महिलाओं की जननांग संबंधी समस्याओं की जांच, फेफड़ों की जांच, शुगर, एनसीवी समेत कई जांचें की गईं। धाम के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।


