गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से रविवार को हवन किया गया। धाम के प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गरुड़, सुदर्शन चक्र और सत्यभामा के अहंकार का निवारण किया था। भगवान कृष्ण ने गरुड़ को हनुमान जी को बुलाने भेजा। गरुड़ को अपने वेग पर घमंड था, लेकिन हनुमान जी उनसे पहले ही द्वारिका पहुंच गए। द्वारिका द्वार पर सुदर्शन चक्र ने हनुमान जी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हनुमान जी ने उन्हें मुंह में दबाकर भीतर प्रवेश कर लिया। जब कृष्ण ने पूछा कि क्या किसी ने उन्हें रोका, तो हनुमान जी ने मुंह से सुदर्शन चक्र निकाल कर रख दिया। यहां श्वेता भारद्वाज, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ भाटिया, जानू थापर, अजीत मौजूद रहे।


