राज्य के 5 जिलों में नारायणपुर भी शामिल जिसे सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया

भास्कर न्यूज | नारायणपुर सुशासन और नवाचार में उल्लेखनीय कार्यों के लिए नारायणपुर जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। नवा रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय ने जिले को यह सम्मान दिया। नारायणपुर को यह सम्मान उसके नवाचार इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल के लिए मिला है, जो डेटा एकीकरण और प्रशासनिक समन्वय को सशक्त बनाने में सहायक रहा। जिले की ओर से यह पुरस्कार कलेक्टर नम्रता जैन, एसपी रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने लिया। इससे जिले में सुशासन और नवाचार के प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान मिली है। सीएम ने कहा कि नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिले में नवाचार के सफल प्रयोग राज्य के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। नारायणपुर के अलावा राज्य के 4 और जिलों को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *