भास्कर न्यूज | पुरगांव शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कटगी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गिरौदपुरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गिरौदपुरी के सरपंच राजाराम पटेल रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना मेहनत और लगन से करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कटगी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव की स्वच्छता में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा नशापान और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया।


