भीलवाड़ा | कल्याणी फाउंडेशन की ओर से रविवार को विशेष कार्यक्रम शी फ्लाइज हाई-बाउंडलैस स्काई, लिमिटलैस ड्रीम्स का आयोजन एमटीएम गार्डन में अध्यक्ष दिव्या बोरदिया के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण अलग-अलग रंगों से भरी पतंगों पर प्रेरक स्लोगन का प्रदर्शन रहा। फाउंडेशन की अध्यक्ष दिव्या बोरदिया ने कहा कि आत्मविश्वास की डोर को मजबूती से थामकर हर चुनौती को पार करना चाहिए। कार्यक्रम में निक्की खटवड़, सुरभि चोरडिया, प्रिया लोढ़ा, दीपिका सोनी का विशेष सहयोग रहा। सुमन बनवट, प्रिया त्रिवेदी, अर्पिता तोदी, वनिता लोढ़ा, रेखा शर्मा, अलका बाबेल, पूनम जैन, प्रिया जैन, मीना पगारिया, कोमल चेचाणी, संध्या राठी, पारुल चेचाणी, पिंकी सोनी, रजनी अग्रवाल, रीना जैन आदि उपस्थित थीं।


