बाइक पर पलटा अनियंत्रित कैंटर एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

भास्कर न्यूज। धौलपुर नेशनल हाईवे 44 स्थित डार्क ब्लैक स्पॉट सदर थाना कट के पास रविवार को कैंटर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया,जिससे बाइक सवार महेश राठौर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। कैंटर इतना भारी था कि बाइक पूरी तरह उसके नीचे दब गई थी। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा मशीन मंगवाई और काफी मशक्कत के बाद कैंटर के नीचे दबे बाइक सवारों को बाहर निकाला। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक की पहचान तोर दनियाल निवासी महेश राठौर पुत्र फतेह सिंह के रुप में हुई हैं। दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक भी इस हादसे में चोट आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी,जिसके कारण चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और बाइक पर पलट गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *