महेश्वर में निकली महामृत्युंजय रथ यात्रा, उमड़ा जनसैलाब:’हर-हर महादेव’ से गूंजी गलियां; मां नर्मदा की काकड़ आरती से जगमगाया घाट

महेश्वर में रविवार को 20वीं महामृत्युंजय रथ यात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस अवसर पर पूरी धर्मनगरी शिव भक्ति में डूबी नजर आई। दोपहर करीब 3 बजे स्वाध्याय भवन, महालक्ष्मी नगर से जैसे ही बाबा भोलेनाथ का रथ रवाना हुआ, पूरा शहर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक ने किया बाबा का पूजन क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने भी रथ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने रथ पर विराजमान बाबा महामृत्युंजय का विधि-विधान से पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक मेव ने कहा कि महेश्वर की पावन भूमि सदा शिवमय रहती है और उन्होंने बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देखें 4 तस्वीरें… शहर की प्रमुख सड़कों से निकली यात्रा रथ यात्रा स्वाध्याय भवन से शुरू होकर धामनोद मार्ग, जय स्तंभ चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग और बाजार चौक होते हुए नर्मदा मार्ग तक पहुंची। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ और पालकी का स्वागत किया। भजन मंडलियों के भजनों पर युवा और महिलाएं झूमती नजर आईं। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नर्मदा तट पर हुई काकड़ आरती शाम होते-होते रथ यात्रा पवित्र नर्मदा तट पहुंची। न्यास अध्यक्ष भगवान दास भलिका ने बताया कि सामाजिक एकता के भाव के साथ निकाली गई इस 20वीं रथ यात्रा का समापन भव्य काकड़ आरती से हुआ। घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप जलाकर आरती की। इससे पूरा नर्मदा तट रोशनी और भक्ति से जगमगा उठा। सामाजिक एकता का दिया संदेश रथ यात्रा में महेश्वर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा के दौरान हर वर्ग के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर रथ खींचा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने शांत और अनुशासित तरीके से दर्शन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *