लक्ष्मणेश्वर मंदिर में 1008 ओम नमः शिवाय जाप किया

भास्कर न्यूज | रिंगनी / खरौद जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के शिव मंदिरों में “ओम नमः शिवाय” मंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के मार्गदर्शन में कोड़ाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ की काशी कहे जाने वाले लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य पंडित सुधीर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ रही। इसके पश्चात मंदिर के गर्भगृह में 1008 “ओम नमः शिवाय” बीज मंत्रों का सामूहिक पाठ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए गए। साथ ही बता दें इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, मंडल महामंत्री उत्तम सोनी, बसंत यादव, शरद चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, गोपाल आदित्य, पुष्पराज त्रिपाठी, नेहरू राही, पार्षद हुलास राम साहू, हे कृष्णा साहू सहित परमानंद रोहिदास, सत्यम सिदार, रामसहाय यादव, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद घृतलहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *