भास्कर न्यूज | कवर्धा नगरवासियों और छात्र-छात्राओं में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरे सपनों का कवर्धा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता नगर पालिका कराने जा रही रही है। इसमें हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 18 जनवरी तय की गई है। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। पहली आम नागरिकों के लिए और दूसरी कक्षा 10वीं से ऊपर के स्कूली व कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है। प्रतिभागियों को निबंध में कवर्धा के विकास, स्वच्छता, हरियाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सुरक्षा, यातायात, संस्कृति, परंपरा, आधुनिकता और नागरिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत करने होंगे। निबंध की कुल शब्द सीमा 150 शब्द तय की गई है, जिसमें भूमिका 30- 35, मुख्य भाग 80- 90 और निष्कर्ष 25-30 शब्द का होगा। नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर के भविष्य पर सामूहिक चिंतन का मंच है। पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता 23 जनवरी दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगी। आकर्षक पुरस्कार मिलेगा उत्कृष्ट निबंधों के लिए नपा ने प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए, द्वितीय 2100 रुपए और तृतीय 1100 रुपए रखा है। टॉप-20 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।


