बाड़मेर शहर सहित आसपास इलाकों में स्थित मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर माजीसा मंदिर जूना किराडू मार्ग और बेरीवाला कुड़ला के महादेव मंदिर चोरी का खुलासा किया गया है। पकड़े गए चोरों में एक चोर ग्रामीण थाना का हिस्ट्रीशीटर है उस पर 14 मामले दर्ज है। पुलिस की टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरी का पर्दाफाश किया है। एसपी नरेंद्र सिह मीना ने बताया- मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने शहर से लेकर आसपास के इलाकों में जगह-जगह लगे 500 से ज्यादा से सीसीटीवी को खंगाले। तकनीकी और सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहननाथ (20) निवासी चौहटन और कमलसिंह (28) निवासी लूणू कलां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अब पकड़े चोर शहर के जूना किराड़ू रोड पर स्थित माजीसा मंदिर में 28 दिसंबर की रात को 2.12 बजे तीन नकाबपोश चोरों ने सरिये से गेट तोड़कर माजीसा मंदिर से 1 घंटे में मूर्ति पर पहनाई हुई करीब 23 तोला सोना की आड और अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। सूचना पर सेामवार सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने फिंगर प्रिंट से बचने के लिए हाथों में ग्लव्ज भी पहन रखे थे। चेहरा सीसीटीवी में पहचान में नहीं आए, इसके लिए नकाब पहन रखे थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इस पर पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन दस दिनों तक चोरी का खुलासा नहीं होने पर 9 जनवरी को पुन: शहरवासियों ने जुलूस निकाला। पुलिस ने तीन दिन का समय लिया और तीन दिन के भीतर ही चोरी का खुलासा कर दिया। दिन में मजदूरी करते और रात में मंदिरों और घरों में करते थे चोरी रीको थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया- दोनों आरोपी मोहननाथ और कमलसिंह किसी प्रोफेशनल टीम की तरह काम करते थे। आरोपी दिन में मजदूर बनकर घूमते थे ताकि पुलिस या आम जन को शक न हो। वे उन मंदिरों और घरों को चुनते थे, जहां सुरक्षा में कमी होती। 4 जनवरी को महादेव मंदिर में चोरी के लिए आरोपी जिप्सम हॉल्ट की झाड़ियों के रास्ते पीछे की दीवार फांदकर घुसे और दानपात्र उठा ले गए। नाकाबंदी में फंसने पर खुद को गरीब और मजदूर बताकर पुलिस की नजरों से बच निकलते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 28 दिसंबर को बाड़मेर शहर के जूना किराड़ू मार्ग स्थित माजीसा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी उन्होंने ही अंजाम दिया था। चोरी की एक बाइक की बरामद पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है, जो इन्होंने बालोतरा जिले के जसोल थाने से चुराई थी। पुलिस आरोपियों से चोरी की गई राशि और माल बरामद करने और शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। संभावना है कि कई अन्य बड़ी चोरियों का खुलासा भी हो सकता है। आरोपी कमलसिंह पुलिस थाना ग्रामीण का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कुल 14 मुकदमे दर्ज है। इसमें चोरी के 11, मारपीट के 2 और तस्करी का 1 मामला दर्ज है। वहीं मोहननाथ पर भी पूर्व में चोरी का केस दर्ज है। इससे जुड़ी यह खबरें भी पढ़े … बाड़मेर में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा नेता:पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद तख्तियां लेकर महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट, माजीसा मंदिर चोरी के खुलासे की मांग बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा


