भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ धालभूमगढ़-चाकुलिया सड़क पर नूतनगढ़ गांव के समीप धालभूमगढ़ से चाकुलिया की ओर जा रही एक बाइक एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार देने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर गिर गई। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ा बाइक के ठोकर से व्यक्ति ने भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना तत्काल लोगों ने 108 एंबुलेंस को देते हुए एम्बुलेंस बुुलाया गया तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ इलाज के लिए भेजवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में चिकित्सक डॉ सोमय हेंब्रम ने घायलो का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु एमजीएम रेफर कर दिया गया । बाद में परिजनों ने घायलों को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम इलाज के लिए ले जाया गया। बाइक सवार घायल का पहचान नूतनगढ़ गांव निवासी सुजीत कर्मकार 22 तथा बुरुडीह गांव निवासी खोकन महतो 24 के रूप में पहचान किया गया। वही बाइक के ठोकर मारने से अपने रूप से घायल हुए व्यक्ति का पहचान नूतनगढ़ गांव निवासी सूरज नारायण देव 56 के रूप में पहचान किया गया। सूरज नारायण देव का सर तथा बांया पैर में गंभीर चोट लगा है। वहीं सुजीत कर्मकार का गूह तथा गला में गंभीर चोट पहुंचा है। दुर्घटना का सूचना मिलते ही ा घटनास्थल पर लोगों का काफी भीड़ जमा था। इस दौरान ग्रामीण सड़क के किनारे बैंक तथा स्कूल होने के कारण अक्सर विद्यार्थी तथा लोगों का भीड़ भाड़ रहता है। इसलिए अक्सर दुर्घटना होते रहताहै। ग्रामीण े स्कूल जाने वाले स्थान तथा बैंक जाने वाले रास्ता के समीप रोड पर ब्रेकर लगने का मांग कर रहे थे।


