संजय रिजर्व में 79 वर्ग किमी बफर बढ़ेगा:शहडोल में ब्यौहारी के जंगलों तक होगा विस्तार, प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा

सीधी में स्थित संजय टाइगर रिजर्व का बफर क्षेत्र शहडोल जिले के ब्यौहारी वन क्षेत्र तक बढ़ाया जाएगा। बाघों की बढ़ती संख्या और उनके भ्रमण क्षेत्र को देखते हुए बफर में 79.61 वर्ग किमी नया वन क्षेत्र जोड़ने की तैयारी की गई है।
इस प्रस्ताव को वन्यप्राणी शाखा के पीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने मंजूरी दे दी है। वन विभाग ने प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेज दिया है। शासन से हरी झंडी मिलती है तो संजय रिजर्व का मौजूदा बफर क्षेत्र 861.931 वर्ग किमी से बढ़कर 941.54 वर्ग किमी हो जाएगा। वहीं रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1674.512 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 1754.12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में डुबरी सेंचुरी के विस्तार के बाद संजय टाइगर रिजर्व का गठन किया गया था। उस समय 861.931 वर्ग किमी क्षेत्र को बफर घोषित किया गया था। इसमें 504.645 वर्ग किमी वन क्षेत्र और 357.285 वर्ग किमी राजस्व भूमि शामिल थी। वर्तमान में इसके बफर में चार फॉरेस्ट रेंज आती हैं। ब्यौहारी रेंज क्यों अहम?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *