प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, पास्टर गिरफ्तार:बिलासपुर में बीमारी ठीक करने और भोजन का दिया लालच, सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले पास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पास्टर अपने घर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों को बुलाकर प्रार्थना सभा कर रहा था। जहां इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी का है। डीएसपी लालचंद मोहिले के मुताबिक, मल्हार के डबहापारा में एक मकान में रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहां रहने वाला रामकुमार केंवट (41) अपने घर की छत पर बने हाल में मोहल्ले और आसपास की महिलाओं-युवतियों को बुलाकर प्रार्थना सभा कर रहा था। बीमारी ठीक करने और भोजन का दिया लालच पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की, तब पता चला कि सभा में आसपास के हिंदू लोगों को बड़ी संख्या में बुलाया गया था। रामकुमार केवट लोगों को यह विश्वास दिला रहा था कि विशेष प्रार्थना से उनकी पुरानी बीमारियां ठीक हो जाएंगी। साथ ही उन्हें भोजन और अन्य भौतिक लाभ का प्रलोभन भी दिया जा रहा था। पुलिस ने पास्टर को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने प्रार्थना सभा को बंद कराया। जिसके बाद ब्रेन वॉश करने वाले रामकुमार केंवट को पकड़कर चौकी ले जाया गया। मामले में पुलिस ने पूणेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी रामकुमार केंवट के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *