कहीं कोहरा, कहीं साफ आसमान:चित्तौड़गढ़ में अलग दिखा मौसम, मौसम विभाग के अनुसार – ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

सोमवार को चित्तौड़गढ़ में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आया। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि कई इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ दिखाई दिया। एक ही समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिला, जिससे लोग भी थोड़े असमंजस में रहे। हालांकि यह कोहरा ज्यादा देर तक नहीं टिका। जैसे ही सुबह की धूप निकली, वैसे ही कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और आसमान साफ हो गया। इसके बाद मौसम सामान्य नजर आया, लेकिन ठंड का असर फिर भी बना रहा। कही कोहरा तो कही मौसम साफ हालांकि कोहरा ज्यादा समय तक नहीं रहा, लेकिन ठंड का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास हुआ। खासकर खुले इलाकों और सड़कों पर चलने वाले लोगों को ठिठुरन महसूस करनी पड़ी। धूप निकलने के बाद भी ठंड में खास कमी नहीं आई। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं रविवार रात को चित्तौड़गढ़ का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कम माना जा रहा है। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है, जिससे साफ है कि ठंड लगातार बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है। रात और सुबह के समय घरों के अंदर भी ठंड महसूस की जा रही है, जिससे लोग हीटर, अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। ठंडी हवाओं से बढ़ी परेशानी इन दिनों चित्तौड़गढ़ में ठंडी हवाएं भी लगातार चल रही हैं। इन हवाओं के कारण तापमान भले ही बहुत ज्यादा नीचे न गया हो, लेकिन ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों को भी ठंड से जूझना पड़ रहा है। अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल चित्तौड़गढ़ में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और ठंडी हवाएं भी चलती रह सकती हैं। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और ठंड सहनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *