सम्पदा महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भेंट की उपयोगी सामग्री, मिली सराहना

चिरमिरी | समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए सम्पदा महिला समिति के तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर स्थित वृद्ध आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए सेवा, श्रद्धा और संवेदनशीलता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान, सुविधा और अपनत्व का अनुभव कराना रहा। सम्पदा महिला समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार के नेतृत्व में समिति की सदस्याएं वृद्ध आश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे महिला-पुरुष बुजुर्गों से संवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *