पश्चिम मध्य रेलवे ने टिकट जांच में 13.61 करोड़ वसूले:1 महीने में 1 लाख से ज्यादा मामले; सबसे ज्यादा जबलपुर में बिना टिकट मिले यात्री

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने टिकट जांच अभियान चलाते हुए तीनों मंडलों में यात्रियों से करोड़ों रुपए जुर्माने के रूप में वसूले हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सफर करते समय वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और निर्धारित कोच में ही बैठें। पश्चिम मध्य रेलवे ने केवल एक महीने में टिकट जांच के दौरान 13 करोड़ 61 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह राशि दिसंबर 2024 की तुलना में 31% अधिक है। दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) शोभना बंदोपाध्याय के निर्देश पर जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में यात्री गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के तहत चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह में कुल 1 लाख 87 हजार मामले पकड़े गए, जिनसे अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में 13 करोड़ 61 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह वसूली पिछले वर्ष दिसंबर माह में वसूले गए 10 करोड़ 36 लाख रुपए की तुलना में 31.37 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 12 करोड़ 40 लाख रुपए से लगभग 10% अधिक है। दिसंबर माह में इस प्रकार हुई वसूली रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और उचित टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *