छिंदवाड़ा जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में देहात थाना पुलिस ने खजरी क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान पर दबिश देकर करीब 3500 रुपए का प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने मांझा बेचने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खजरी क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी-छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी, जहां से चाइनीज मांझे के कई बंडल बरामद किए गए।जब्त मांझे की अनुमानित कीमत करीब 3500 रुपए आंकी गई है। आरोपी पर केस दर्ज पुलिस ने इस मामले मेंयश बोंडे पिता रमेश बोंडे (20 वर्ष), निवासी शिक्षक कॉलोनी, खजरीके खिलाफ धारा 223(A) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि छिंदवाड़ा में पिछले दिनों से हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट पर है और सूचना के आधार पर कार्यवाही कर रहा है विभाग के द्वारा चाइनीस मांजे के विक्रय पर पूर्णतया प्रतिबंध है इसको लेकर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी


