रतलाम में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 12 जनवरी को ऑफिसर कॉलोनी फीडर पर 33केवी उच्चदाब कनेक्शन जिला अस्पताल के लिए न्यू 33 केवी डेडीकेट फीडर से PWD रतलाम द्वारा पोल लगाने एवं तार खींचने का कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस कारण विक्रम नगर, ऑफिसर कॉलोनी, राजस्व नगर, आनंद पैलेस, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, पीएचई ऑफिस, खातीपुरा, श्री कालिका माता मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोर्ट परिसर, जिला पंचायत, पुराना कलेक्ट्रेट ऑफिस, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, हाथीखाना, रामबाग, नगर पालिका निगम, पैलेस रोड, अजाक थाना आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय सप्लाई प्रभावित होगी।


