महिला ठग ने युवक से 7.71 लाख हड़पे:फेसबुक पर की दोस्ती, क्रिप्टो में इन्वेस्ट करने पर 30% मुनाफे का दिया झांसा

अजमेर में एक युवक को क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को एक महिला ठग ने क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट करने पर 30% मुनाफा मिलने का झांसा देकर 771000 हड़प लिए। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत आदर्श नगर थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार माखुपुरा निवासी रणजीत सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी फेसबुक के जरिए एक लड़की से संपर्क हुआ था। लड़की ने अपना नाम कृतिका बताया था। जिसने दावा किया कि वह वर्तमान में यूके में रहती है और ऑनलाइन बुटीक का व्यवसाय करती है। बाद में महिला ठग के द्वारा उसे व्हाट्सएप पर बातचीत की गई। उसे bitobay. com नामक वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए क्रिप्टो इन्वेस्ट करने का झांसा दिया। उसे क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट करने पर 30 मुनाफा मिलने का झांसा दिया। झांसे मेंआकर उसने इन्वेस्ट किया। शुरुआत में उसे फर्जी प्रॉफिट दिखाकर विश्वास में लिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपने पैसे विड्रोल करना चाहे तो टैक्स, फीस, चार्ज आदि के नाम पर और राशि मांगी गई। बाद में उससे संपर्क करना बंद कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *