पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण भुल्लर ने हाईकोर्ट से अपनी पिटीशन वापस ले ली है। भुल्लर ने CBI की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। भुल्लर को CBI ने बिचौलिए कृष्नू शारदा के साथ 8 लाख रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भुल्लर पर करप्शन के साथ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज हुआ था। भुल्लर का तर्क था कि पंजाब से उनकी गिरफ्तारी अवैध है। उसके बारे में पंजाब सरकार को सूचना नहीं दी गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI और दूसरे पक्षों को नोटिस भी जारी किया था। आज, सोमवार को ही इसकी सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले पिटीशन वापस ले ली गई। फगवाड़ा में स्वीट शॉप पर 7 राउंड फायरिंग:वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं, रंगदारी से जुड़ा है मामला पंजाब के कपूरथला जिले के सब-डिवीजन फगवाड़ा में आज सुबह एक मशहूर स्वीट शॉप पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित ‘सुधीर स्वीट शॉप’ पर सुबह करीब 7 बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने दुकान पर 7 राउंड फायर किए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


