सतना में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध:खरीदने बेचने और स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई, प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मौत के मामले

सतना में मकर संक्रांति पर्व से पहले चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया ने जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध रविवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रदेश में लगातार चाइनीज मांझे से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को इंदौर में चाइनीज मांझे की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं छिंदवाड़ा में एक बच्चे का कान कट गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय और उपयोग दंडनीय अपराध होगा। प्रशासन ने सुरक्षित पतंगबाजी के लिए केवल सूती धागे से बने सादे मांझे का उपयोग करने की सलाह दी है। कांच और लोहे से बना होता है मांझा
चाइनीज मांझा नायलॉन, प्लास्टिक या सिंथेटिक सामग्री से बनाया जाता है। इसमें कांच और लोहे सहित अन्य धातुओं के चूरे का लेप किया जाता है। यह मांझा इंसानों और पक्षियों के लिए खतरनाक साबित होता है। पतंगबाजी के दौरान यह मांझा पक्षियों या दोपहिया वाहन चालकों के शरीर के किसी भी अंग में फंसने पर गंभीर चोट पहुंचा सकता है। इससे संक्रमण का खतरा भी रहता है। पूर्व में कई स्थानों पर चाइनीज मांझे के कारण राहगीरों की गर्दन तक जख्मी होने की घटनाएं सामने आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *