समापन आज, सीएम और वित्तमंत्री आएंगे, युवा संवाद कार्यक्रम होगा

भास्कर न्यूज|बालोद ग्राम दुधली मंे आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का समापन समारोह सोमवार को होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा सांसद एवं भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद भोजराज नाग, भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल, विधायक संगीता सिन्हा, अनिला भेड़िया, कंुवर सिंह निषाद, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, जिपं अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन, भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा, जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, नपाध्यक्ष दल्लीराजहरा तोरण लाल साहू, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा, सेक्रेटरी जनरल प्रेसिडेंट इन काउंसिल पीआर सिंघानिया, कार्यकारी निदेशक अमर वी छेत्री होंगे। सुबह 9 बजे युवा संवाद एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम होगा। जिसके मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे। वित्तमंत्री व भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल जंबूरी में उपस्थित रोवर रेंजरों से उनके कैरियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। रात 8 बजे महाशिविर ज्वाल का भी आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को विदाई समारोह होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *