रायपुर में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या…VIDEO:आधा दर्जन युवकों ने घेरकर मारा चाकू, 15 दिन पहले जेल से छूटा था मृतक; चार आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के श्याम नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की शिनाख्त भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे और उसके घायल साथी की शिनाख्त काशीराम नगर निवासी अभय सारथी के रूप में हुई है। तेलीबांधा पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा और दिव्यांश ध्रुव बताया जा रहा है। दिव्यांश ध्रुव अभी फरार है। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक और हत्यारे दोनों आदतन बदमाश है। पुलिस आरोपियों का खुलासा जल्द करेगी। अब पढ़े क्या है पूरा मामला तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम नगर इलाके में रविवार रात 10 बजे की रात आदित्य अपने दोस्त अभय के साथ लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव से मिलने पहुंचा था। आरोपियों का दीवाली में विवाद हुआ था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद उनका पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान हाथापाई हुई तो लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव ने आदित्य और अभय पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों की करतूत और भागने का वीडियो कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ लिया। चाकूबाजी से पूरी गली लहूलुहान चाकूबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोग गली में पहुंचे तो पूरी गली लहुलुहान दिखी। घटनास्थल पर पुलिस को चप्पल, सिगरेट का पैकेट और संघर्ष के निशान मिले है। तेलीबांधा पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। चार गिरफ्तार एक फरार घटना की जांच कर रहे तेलीबांधा निरीक्षक ने बताया, कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई, वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ा है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *