कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर रॉंग साइड पहुंची:जोधपुर जा रहा परिवार बाल-बाल बचा, आगे चल रही कार ने बिना इंडिकेटर दिए लिया यूटर्न

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। एक परिवार अपनी कार से वृंदावन से भगवान के दर्शन कर जोधपुर जा रहा था। तभी आगे चल रही कार ने अचानक यूटर्न लिया। जिसे बचाने के चक्कर में जोधपुर जा रही फैमली की कार अनियंत्रित हो गई। जो डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत यह रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था। वृंदावन से दर्शन कर जोधपुर जा रहा था परिवार भुवनेश निवासी जोधपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। आज वह वहां से लौटकर वापस जोधपुर जा रहे थे। तभी तिलचिवी गांव के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही। आगे चल रही कार ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक यूटर्न लिया। आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में भुवनेश की कार अनियंत्रित हो गई। बड़ा हादसा होने से टला इतने में कार डिवाइडर पार कर रॉंग साइड पहुंच गई। गनीमत यह रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को देख ग्रामीण तुरंत कार के पास पहुंचे सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना में भुवनेश की पत्नी को मामूली चोट आई है। घटना इतनी तेज थी कि कार के चारों टायर फट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *