बघमरा गांव में मनाई ग​ई मां शाकंभरी की जयंती

बालोद| ग्राम बघमरा में आयोजित मां शाकंभरी जयंती महोत्सव में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी शामिल हुए। उन्होंने अन्नपूर्णा स्वरूपा मां शाकंभरी की पूजा की। भैयाराम सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सदा से कृषि, संस्कृति और श्रद्धा की भूमि रही है। गांव-गांव में देवी-देवताओं की आराधना के साथ समाज को जोड़ने की परंपरा रही है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जिपं प्रतिनिधि वैभव साहू, जोन अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *