सीधी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:योग गुरु रविंद्र ने पांचवें आसन के लाभ बताए; आयोजन में कलेक्टर भी रहे मौजूद

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को सीधी जिले में सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया। उत्कृष्ट स्कूल के ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान पूरा परिसर योगमय वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। सीधी कलेक्टर ने किया सूर्य नमस्कार इस विशाल आयोजन में सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयं योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के सभी बारह आसनों का अभ्यास कराया गया। योग गुरु रविंद्र ने सूर्य नमस्कार के पांचवें आसन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, पेट और कमर की मांसपेशियों में लचीलापन लाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। सूर्य नमस्कार आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता योग गुरु रविंद्र के अनुसार, यह आसन तनाव और मानसिक थकान को दूर करने के साथ-साथ फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर श्वसन तंत्र को भी मजबूत करता है। उन्होंने इसे युवाओं और बुजुर्गों दोनों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि योग से निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सकता है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का भी आधार है। उन्होंने कहा कि युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार का आयोजन इसलिए किया गया, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सके। यह कार्यक्रम पूरे जिले में एक साथ आयोजित कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम पूरे जिले में एक साथ आयोजित किया गया था। जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख संस्थानों में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे अधिक से अधिक लोग योग के महत्व को समझ सकें। उधर संदीपनी विद्यालय कुसमी में जिले का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह की मौजूदगी में आदिवासी क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *