पन्ना में खाद संकट: किसानों ने NH-39 जाम किया:पुलिस से झड़प, 2 किमी जाम; तहसीलदार के आश्वासन पर रास्ता खुला

पन्ना जिले में खाद की किल्लत से परेशान हजारों किसानों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (पन्ना-सतना मार्ग) पर चक्काजाम कर दिया। देवेंद्रनगर तहसील के किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ किसानों की तीखी झड़प हुई। किसान अपनी मांग पर अड़े थे कि जब तक उन्हें पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन इस चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बसों, कारों और अन्य वाहनों में सवार मुसाफिरों को घंटों तक कड़ी धूप में फंसे रहना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। खाद उपलब्ध कराने पर आश्वासन सूचना मिलने पर देवेंद्रनगर तहसीलदार ज्योति सिंह राजपूत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के भरोसे और सोसाइटी से खाद वितरण की व्यवस्था शुरू होने के बाद किसानों ने जाम खोला, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *