झालावाड़ में सरकारी टीचर की सड़क हादसे में मौत:स्कूल से लौटते समय नेशनल हाईवे 52 पर ट्रोले ने कार को टक्कर मारी

झालावाड़ में नेशनल हाईवे 52 पर खोखन्दा गांव के पास एक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक का निधन हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर उस समय हुई जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार प्रेम दाधीच अपनी कार से आ रहे थे, तभी कोयले से भरे एक ट्रोले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वे कार में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से निकालकर एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। डीएसपी हर्षराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक प्रेम दाधीच एक मिलनसार व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वे कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *