जयपुर में एटीएम लूटते बदमाश को पीछा कर पकड़ा, VIDEO:पुलिस गश्ती दल को देखकर भागा, 15 लाख रुपए लुटने से बचे

जयपुर के खोरा बीसल इलाके में सोमवार तड़के बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश की। लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने बड़े पत्थर और दो पेचकस की मदद से एटीएम के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह तोड़ दिया। और पुलिस की गश्त टीम को देखकर बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- नांगल जैसा बोहरा में दादी का फाटक के कुछ दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम है। सोमवार तड़के बदमाशों ने एटीएम लूट की नीयत से निशाना बनाया। देर रात बूथ में घुसकर एटीएम में रखे रुपए निकालने के लिए उसे तोड़ा गया। बड़े पत्थर और दो पेचकस की मदद से एटीएम को ऊपरी हिस्सा पूरी तरह डेमेज कर लिया गया। तड़के करीब 3 बजे सेफ तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश के दौरान खोरा बीसल थाने की ईआर (पुलिस गाड़ी) गश्त करते हुए निकली। ईआर में तैनात कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार और अभिषेक ने गश्त के दौरान एटीएम बूथ से एक लड़के को भागते देखा। पीछा करने पर रोड पर गिरा कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार और अभिषेक ने एटीएम बूथ से एक युवक को भागते देखा तो शक हुआ। उन्होंने तुरंत पीछा किया और करीब 200 मीटर दूर सड़क पर लडख़ड़ाकर गिरे बदमाश को दबोच लिया। जांच में बूथ से औजार बरामद हुए, जिससे लूट की कोशिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाया, लेकिन चालाक बदमाश ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फिर भागने की कोशिश की। इस बार पुलिस ने करीब 700 मीटर तक दौड़ाकर उसे दोबारा पकड़ा, हालांकि इस दौरान कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार के पैर में मामूली चोट लगी। गश्ती दल के समय पर पहुंचने के चलते बदमाश एटीएम का सेफ नहीं तोड़ पाया। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जाएगा। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी जयपुर में जनता के लिए सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। अलग-अलग वार्डों से आ रही शिकायतें बता रही हैं कि कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी आम लोगों के लिए रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बन चुका है। नगर निगम की अनदेखी से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *