श्रीगंगानगर में NSUI का विरोध-प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा देश को अघोषित आपातकाल में बदल रही, CM योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और अरेस्ट करने के विरोध में एनएसयूआई, श्रीगंगानगर की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा- वाराणसी में शांतिपूर्ण तरीके से मनरेगा बचाओ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी को घसीटा गया, मारपीट की गई और हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यह लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश है। भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार पुलिस के दम पर पूरे देश को अघोषित आपातकाल में बदल रही है। मान ने कहा- युवाओं और श्रमिकों की आवाज दबाने की ये तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदी-योगी सरकार भय का माहौल बनाकर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, लेकिन एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगा। कलेक्ट्रेट के बाहर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *