कोरबा | ग्राम पंचायत में आयोजित रोजगार दिवस पर ग्रामीणों को आजीविका डबरी बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीण और श्रमिकों को विकसित भारत जी राम जी के नवीन प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्रामीण परिवारों को योजना के तहत 1 साल में 125 दिवस का रोजगार, रोजगार नियोजन कार्यों के प्रकार, मजदूरी भुगतान में विलंब पर होने पर मुआवजे के प्रावधान के संबंध में भी बताया। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने कहा है कि हर महीने की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस का भी आयोजन किया जाए।


