रेवाड़ी में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:थाने में कान पकड़कर मांगी माफी, बड़देव मंदिर में की थी वारदात, राजस्थान के रहने वाले

रेवाड़ी जिले के गांव रायपुर के प्रसिद्ध मंदिर से चोरी करने के 3 आरोपियों को बावल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चोरों ने थाने में पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के बाद राजस्थान के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। चोरी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर की रेकी की थी। इसके बाद बाद 6 और 7 जनवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बावल पुलिस ने पुजारी पंडित सत्यनारायण की शिकायत पर केस दर्ज कर किया था। 18 से 24 साल के युवा
मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और सभी राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के रहने वाले हैं। खेडाती निवासी मोहित (18), बासली निवासी सचिन (20) और महावीर खेडा ठाकरान महावीर (24) शामिल हैं। तीनों आरोपी राजस्थान से बाइक पर सवार होकर आए थे। झाबुआ के पास से किया गिरफ्तार डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि बावल पुलिस ने एसएचओ संजय कुमार की अगुआई में चोरों को पकड़ा है। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। जिसके बाद मंदिर से चोरी किए गए सामान और चोरी में प्रयोग बाइक को बरामद करने के अलावा अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। आरोपियों को झाबुआ के पास से गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *