जोधपुर के केरू रोड से गैस टैंकरों और ट्रक चालकों से अवैध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोप है कि RTO के कर्मचारी ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। जिसका किसी अन्य वाहन चालक ने वीडियो बना दिया। वीडियो के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो जोधपुर के केरू रोड का है। यहां पर परिवहन विभाग की गाड़ी के कार्मिक ट्रक चालकों से कथित तौर पर वसूली करते हुए नजर आ रहा है। जिसका किसी ने वीडियो बना दिया। RTO ने नहीं दिया जवाब इस पूरे मुद्दे पर RTO आकांक्षा बैरवा से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने रिप्लाई नहीं दिया। उन्हें इस मुद्दे पर जानकारी के लिए मैसेज भी किए गए, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी।


