दिन का पारा 2 डिग्री चढ़ा आज स्थिर रहने के आसार

बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर 10 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया था। सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि उत्तर दिशा से ठंडी हवा आने की वजह से अलसुबह, रात पहले की तरह ठंड का अहसास होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। रविवार को अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिन से उत्तर दिशा से ठंडी, शुष्क के अलावा बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही थी। इस वजह से धूप के बीच बादल नजर आ रहे थे लेकिन अब खाड़ी से कम मात्रा में नमीयुक्त हवा आ रही है। ऐसे में अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *