बुरहानपुर में युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:अफसर, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्रों ने नेहरू स्टेडियम में किया योग

बुरहानपुर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचारों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और अनुशासित जीवन जीने की अपील की गई। अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, पूर्व मंत्री और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों और अन्य प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, योग आसन और प्राणायाम के लाभ बताए। नेहरू स्टेडियम के अलावा जिले के कई सरकारी और निजी स्कूलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *