इंदौर में चाइनीज मांझे को लेकर 10 लोगों पर कारवाई:3 को किया जिलाबदर,7 बदमाशों को देना होगी थाने में हाजिरी

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने चाइनीज मांझे को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई की है। इसमें 3 लोगों को जिलाबदर किया गया है। वहीं 7 को छह माह की अवधि तक थाने में आकर हाजिरी देने के लिए आदेश दिया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चाइनीज मांजे के अवैध कामों में लिप्त इरफान उर्फ इफ्तेखार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को 1 साल के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं तनवीर उर्फ तन्नू उर्फ मसूदी पुत्र अब्दुल गनी निवासी हिना पैलेस कालोनी और रोहित पुत्र विक्रम धनगर निवासी मेघदूत नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
7 बदमाशों के लिए निकाला आदेश
पुलिस कमिश्नर ने मनीष पुत्र कन्हैयालाल अग्रवाल निवासी स्कीम नंबर 78,राहुल पुत्र रामलाल सोलंकी निवासी भवानी नगर और अमन उर्फ लाल उर्फ ऋषिराज पुत्र सियाराम चंदले और समीर उर्फ सोनू पुत्र अकील मेव को 6 माह के लिए थाने में प्रतिदिन हाजिरी देना होगी। इसके साथ ही रवि उर्फ काला पुत्र राजू सितोले निवासी राहुल गांधी नगर,सलमान पुत्र अब्दुल सईद कुरैशी निवासी लालगली और मोहित उर्फ बिट्टू पुत्र प्यारेलाल नरवले निवासी जोशी मोहल्ला को 1 साल के लिए थाने आना होगा। ये खबर भी पढ़ें… चाइनीज मांझे से 4 घंटे में 3 के गले कटे इंदौर में चाइनीज मांझे से 4 घंटे के भीतर 3 बाइक सवार युवकों का गला कट गया। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो की सर्जरी करनी पड़ी है। पहला हादसा खजराना ब्रिज पर रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *