विवेकानंद जयंती पर हथुनियां थाने में कार्यक्रम:स्कूली बच्चों के साथ किया कार्यक्रम, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर हुई चर्चा

प्रतापगढ़ के हथुनियां थाने में विवेकानंद जयंती पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने राजकीय स्कूल हथुनियां के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण से जुड़ी शिक्षाएं युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को थाना परिसर के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण भी करवाया गया। उन्हें पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि वे कानून व्यवस्था की भूमिका को समझ सकें। थाना अधिकारी ने विद्यार्थियों को भविष्य में अपराधों से दूर रहने, समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग के प्रति विश्वास और सम्मान व्यक्त किया। इस पहल से छात्रों में अनुशासन, जागरूकता और राष्ट्र सेवा की भावना का संचार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *