बाप पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फलोदी जिले के तलिया अखाधना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पुत्र मोहनराम भील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की है। यह गिरफ्तारी एसपी कुंदन कंवरिया द्वारा फलोदी जिले में अवैध हथियार रखने और तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। बाप पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी सुनील भील के खिलाफ बाप पुलिस थाने में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


