छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें स्कूटी में सवारों को कार ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे मौके पर युवक और बच्चे की मौत हो गई। घटना तेतला रोड पर घटित हुई। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे स्कूटी में सवार युवक और बच्चा रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। तभी तेतला हाई स्कूल के पास जब वे पहुंचे, तो चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों के शरीर में गंभीर चोट पहुंची और मौेक पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुसौर थाना में दी गई। जहां पुलिस तत्काल मौेके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की जेब में मिला गाड़ी का कागज
वहीं मृतकों की शिनाख्त अभी स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने जांच की तो मृतक के जेब में गाड़ी का कागज मिला, जिसमें रामेश्वर निषाद 30 साल मिट्ठूमुड़ा निवासी लिखा था। वहीं बालक का उम्र करीब 7 साल बताया जा रहा है। हुंडाई कार चालक श्रीकांत शर्मा निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई का रहने वाला बताया जा रहा है। जिससे पुलिस आगे की पूछताछ में जूट गई है।


