रायपुर में चाइनीज मांझे पर सख्ती,दुकानों से प्रतिबंधित मांझा जब्त:रायपुर नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त कार्रवाई

चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों के बीच रायपुर नगर निगम ने कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर निगम के जोन 1 और जोन 5 की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के साथ मिलकर पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उसे तुरंत जब्त किया गया और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। जोन 1 में कार्रवाई जोन 1 क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक वार्ड (क्रमांक 18) में प्रयास हॉस्टल, गुढ़ियारी के पास दो पतंग दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण वार्ड पार्षद सोहन साहू और जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमराज देवांगन की मौजूदगी में हुआ। जोन 5 में सड़क किनारे लगी दुकानें हटाई गईं जोन 5 क्षेत्र में घासीदास प्लाजा, आमापारा मार्ग पर सड़क किनारे लगी पतंग दुकानों की जांच की गई। यहां भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर तत्काल जब्ती की गई। नगर निगम ने सभी पतंग दुकान संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगे कहीं भी चाइनीज मांझा मिला तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को ही हुआ है गंभीर हादसा बैन चाइनीज मांझे से महिला हुई लहूलुहान लाखेनगर इलाके में रविवार शाम करीब 5 बजे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पैदल मंदिर जा रही थी, तभी उड़ता हुआ मांझा उनके चेहरे में फंस गया। मांझा हटाने की कोशिश में होंठ और अंगूठे में गहरे कट लग गए। महिला लहूलुहान हो गई, बाद में अस्पताल में 10 टांके लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर मांझा हटाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि यह प्रतिबंधित चाइनीज मांझा था। इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। नगर निगम का दावा है कि शहर में चाइनीज मांझा नहीं बिक रहा और लगातार छापेमारी की जा रही है। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 27 दिसंबर को नगर निगम की टीम ने शहर की कई दुकानों में छापेमारी की थी। क्या है चाइनीज मांझे को लेकर गाइडलाइन रायपुर में पहले भी हो चुके हैं हादसे नगर निगम का कहना है कि जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *