रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेन और डेगाना स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव शुरू करने का फैसला लिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इन स्टेशनों पर चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक दिया है। रेन स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का समय
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार रेलसेवा 16 जनवरी से रेन स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट रुकने के बाद 10:32 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस 14 जनवरी से रेन स्टेशन पर रात 8:43 बजे आएगी और 8:45 बजे रवाना होगी। डेगाना में त्रिची एक्सप्रेस का 3 मिनट का हॉल्ट
सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूचिरापल्ली ट्रेन 14 जनवरी से डेगाना स्टेशन पर शाम 6:37 बजे पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव 3 मिनट का रहेगा और यह 6:40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 20482, तिरूचिरापल्ली-भगत की कोठी ट्रेन 19 जनवरी से डेगाना स्टेशन पर तड़के 3:37 बजे पहुंचेगी और 3:40 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी।


