ऑनलाइन सट्टा आरोपी के अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग:कलेक्टर कार्यालय के बाहर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चौपाई गाकर किया प्रदर्शन

करौली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पाठक के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मामले में गिरफ्तार अमीनुदीन खान के कथित अवैध निर्माण को तत्काल तोड़ने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के समर्थन में नारे लगाते हुए अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी आध्यात्मिक गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल और उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना ने प्रदर्शनकारियों को आज शाम तक प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अशोक पाठक ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार को प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को लेकर दिए गए नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इसे जिला प्रशासन की लापरवाही बताते हुए शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *