खैरथल के राजकीय कॉलेज में स्वदेशी संकल्प दौड़:प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाई, कोर्स पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को बांटे प्रमाण पत्र

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें इस प्रशिक्षण से काफी लाभ हुआ है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था। स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में स्वदेशी संकल्प दौड़ का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने और अन्य शिक्षकों ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, राहुल वर्मा, राजवीर मीणा सहित स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह और प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *