शाजापुर में ड्रोन-दूरबीन से चाइनीज मांझे की निगरानी:पुलिस ने दुकानदारों को बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

शाजापुर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार को शहर में अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा और मांझे की अवैध बिक्री समेत उपयोग पर रोक लगाना है। अभियान के दौरान पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पहुंचीं। पुलिस ने माइक से घोषणा कर दुकानदारों और आम लोगों को सचेत किया कि चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और उपयोग अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। पुलों का निरीक्षण और सुरक्षा उपाय हादसों को रोकने के लिए पुलिस टीमों ने शहर के सभी प्रमुख पुलों का जायजा लिया। इस दौरान वहां लगे सुरक्षा तारों और फेंसिंग की स्थिति जांची गई। साथ ही पतंग बाजार की दुकानों पर जाकर व्यापारियों को प्रतिबंधित मांझा न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। ड्रोन और दूरबीन से निगरानी पुलिस ने निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से नजर रखी गई, वहीं पुलिस जवान छतों पर चढ़कर दूरबीन से पतंग उड़ाने वालों की जांच करते दिखे। इसके अलावा पहली बार इस काम में ‘वज्र’ वाहन का भी इस्तेमाल किया गया। वाहन चालकों से बचाव की अपील पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों पर सुरक्षा गार्ड लगवाएं ताकि गले या शरीर में मांझा फंसने जैसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस का मानना है कि इस सख्ती और जागरूकता से हादसों में कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *