इंदौर के विजयनगर में खाना खाने गए युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सभी विजयनगर की एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे थे। यहां उसके मालिक ने विवाद किया। इसके बाद युवकों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की।
पुलिस ने नारायण गौर निवासी न्यायनगर ने बताया कि वह तंदूर बार रेस्टोरेंट भमोरी सी 21 माल के पास रविवार रात खाना खाने पहुंचे। इस दौरान दोस्त सत्यम भी मौजूद था। इस दौरान रेस्टारेंट का मालिक ने कहां कि रेस्टाेरेंट बंद करने का समय हो गया है। बाहर निकल जाएं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट बाकी है। जल्दी बाहर करने का क्या कारण है।
इस पर तंदूर बार के मालिक ने अपशब्द कहे। वहीं स्टाफ भी मौके पर आ गया। उसके हाथ के कंडे से सिर में लगी। जिसमें सिर में चोट लगने के दौरान नारायण गौर को ब्लड आने लगा। रात में उसे दोस्त सत्यम अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दी गई। बयान के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।


