ब्यावर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम:युवा दिवस और करियर डे के रूप में मनाया गया

ब्यावर के देलवाड़ा रोड स्थित सनातन धर्म राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस और करियर डे के रूप में मनाया गया। प्रिंसिपल गुरु शरण गोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विवेकानंद को सनातन धर्म का रक्षक और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जागृत करने वाला महान चिंतक बताया। युवाओं से उनके आदर्शों, जीवन मूल्यों और आचरण को अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही, कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय और व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से करियर निर्माण पर मार्गदर्शन चर्चा भी हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के चयन में सही दिशा प्रदान करना था। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सानिया हिमांशी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और यश पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीर्थ, वाशी ठाकुर और मयंक कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्कूल प्रिंसिपल ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य प्रेमराज भाटी सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *