इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:पहले पत्नी की हत्या की फिर ले गया हॉस्पिटल, तेंदुए को नहीं मिला चिड़ियाघर

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. दूषित पानी से 23वीं मौत, 3 मरीज वेंटिलेटर पर इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या नहीं थम रही है। सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है। मृतक का नाम भगवानदास पिता तुकाराम भरणे (64) है। वह करीब 10 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे। पहले उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया था।पूरी खबर पढ़ें 2. पति ने पत्नी की हत्या की…फिर खुद ले गया हॉस्पिटल इंदौर के एरोड्रम इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी का गला दबा दिया। जब उसकी सांसें बंद हो गईं, तो पति उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 9 जनवरी की है, पुलिस ने रविवार रात मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।पूरी खबर पढ़ें 3. चरण पादुका यात्रा में हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल इंदौर महानगर का प्रत्येक बस्ती क्षेत्र रविवार को हिंदू सम्मेलन का साक्षी बना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत इन सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। दास हनुमान बगीची से शाम को निकली चरण पादुका यात्रा में जय सिया राम बाबा और हनुमानजी के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा।पूरी खबर पढ़ें 4. कांग्रेस की भगीरथपुरा में मारे लोगों के लिए मांग इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में मानव मल-मूत्र मिले दूषित पेयजल से 20 से अधिक नागरिकों की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार ने स्मारक बनाने के लिए जमीन की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही और असफल व्यवस्था का परिणाम है। वर्षों से नागरिक दूषित नर्मदा जल की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन तब तक मौन रहा जब तक निर्दोष लोगों की जान नहीं चली गई।पूरी खबर पढ़ें 5. महिला की मौत, पति ले जा रहा था हॉस्पिटल इंदौर के राजेंद्र नगर में एक महिला की मौत हो गई। उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को सूचना दी। बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद बहन ने पुलिस को सूचना दी। अनिता (22 वर्ष), पुत्री उमेश पिंगले की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। पति उमेश ने अपनी साली माधवी को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद अनिता की मौत हो गई।पूरी खबर पढ़ें 6. भतीजे का बचाव करने आए चाचा पर चाकू से हमला
इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले एक युवक और उसके चाचा पर इलाके में रहने वाले एक बदमाश ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना किसी कारण के विवाद कर रहा था। उसने चाकू निकाल लिया। जब परिवार के लोग उसे समझाने पहुंचे तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिवार के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था।पूरी खबर पढ़ें 7. घायल तेंदुए का इलाज नहीं करने पर भड़के फॉरेस्ट एसडीओ तेंदुए का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम जब उसके इलाज के लिए कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय मतलब चिड़ियाघर पहुंची तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने न सिर्फ उसे रखने से बल्कि उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। इससे रालामंडल एसडीओ भड़क उठे। आखिरकार वन विभाग की रेस्क्यू टीम को उसे वापस लेकर रालामंडल ले जाना पड़ा।पूरी खबर पढ़ें 8. चाइनीज मांझे को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई इंदौर पुलिस कमिश्नर ने चाइनीज मांझे को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई की है। 3 लोगों को जिलाबदर किया गया है। वहीं 7 को छह माह की अवधि तक थाने में आकर हाजिरी देने के लिए आदेश दिया गया है। चाइनीज मांजे के अवैध कामों में लिप्त इरफान उर्फ इफ्तेखार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को 1 साल के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं तनवीर उर्फ तन्नू उर्फ मसूदी पुत्र अब्दुल गनी निवासी हिना पैलेस कालोनी और रोहित पुत्र विक्रम धनगर निवासी मेघदूत नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।पूरी खबर पढ़ें 9. इंदौर में माइनस 1.1 डिग्री पहुंच चुका पारा इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं, वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें 10.तंदूर बार रेस्टोरेंट में संचालक ने युवकों को पीटा इंदौर के विजयनगर में खाना खाने गए युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सभी विजयनगर की एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे थे। यहां उसके मालिक ने विवाद किया। इसके बाद युवकों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने नारायण गौर निवासी न्यायनगर ने बताया कि वह तंदूर बार रेस्टोरेंट भमोरी सी 21 माल के पास रविवार रात खाना खाने पहुंचे। दोस्त सत्यम भी मौजूद था। ​​​​​​पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *