बालाघाट-बैहर मार्ग के गांगुलपारा इलाके में रविवार देर रात एक पिकअप वाहन में आग लग गई। घटना में लाखों रुपए का किराना सामान जलकर खाक हो गया। वहीं वाहन चालक महेश तुरकर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ बचा हुआ सामान चोरी हो गया। पिकअप में अचानक लगी आग पिकअप (एमपी50जी2242) बैहर के कुमादेही सरेखा जा रहा था। जानकारी के अनुसार, महेश तुरकर मुख्यालय से किराना सामान खरीदकर पिकअप में लोड करवा रहे थे। गांगुलपारा घाटी पर चढ़ते समय अचानक वाहन में आग लग गई। चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर वाहन की मदद से पाया काबू भरवेली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बालाघाट नगरपालिका के फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग बुझने के बाद बचा हुआ कुछ सामान स्थानीय लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया। 6 लाख का किराना सामान जला महेश तुरकर ने बताया कि आग में लगभग 6 लाख रुपए का किराना सामान और पिकअप वाहन में कुल मिलाकर 6 लाख 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने से पहले उन्हें वाहन की वायरिंग जलने की बदबू भी आई थी। भरवेली TI संजय ऋषिश्वर ने बताया- वाहन में ओवरलोडिंग के कारण घाट चढ़ते समय स्पार्किंग हुई, जिससे आग लगी। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


