ग्वालियर में चोरी की बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर 30 मिनट तक उत्पात मचाया। नकाबपोशों ने हाथों में डंडे लेकर रमटापुरा से सेवानगर के बीच सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। 20 से ज्यादा वाहनों को तोड़ा है। घटना का पता सुबह लगा तो हंगामा खड़ा हो गया। वाहनों को टूटा देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें चार नकाबपोश युवक वारदात करते नजर आए। मुहं ढंके होने के बाद भी उनमें से एक बदमाश की पहचान हुई। तीन सदस्यों के नाम सामने आए और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। सेवा नगर, रमटापुरा इलाके में रविवार रात नकाबपोश चार बदमाशों ने हंगामा किया। बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने भी वाहन सड़क पर खड़ा मिला उसमें डंडे से तोड़फोड़ कर दी। गालियां देते हुए बदमाश एक के बाद एक गाड़ियों के कांच तोड़ते चले गए। 20 से ज्यादा कारों, लोडिंग वाहनों के कांच तोड़े हैं। तस्वीरों में देखिए इस तरह की तोड़फोड़… नशे में थे सभी नाबालिग
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा तो सभी नाबालिग निकले। पकड़े गए हमलावरों में दो रमटापुरा, एक घासमंडी और एक सेवा नगर का रहने वाला है। जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तो वह नशे में हैं। पुलिस को आशंका है कि चारों ने गांजा या स्मैक का सूखा नशा किया है।
ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है- चार आरोपियों को पकड़ा गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। कोई व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह हमला नहीं हुआ है। नशे में यह उत्पात मचाने की आशंका है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में कारों में तोड़फोड़ के आरोपियों का जुलूस निकाला भोपाल में बुधवार को गोंडीपुरा गांधी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोड़फोड़ के पहले आरोपियों और एक कार के चालक के बीच विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद आरोपियों ने कार चालक का पीछा किया, गाड़ी के पार्क करने के बाद चालक चला गया था।पूरी खबर पढ़ें


