खेत पर आग ताप रहे किसान को कुल्हाड़ी मारी:मौके पर मौत; टीकमगढ़ में बेटे की शिकायत पर दो संदिग्ध हिरासत में

टीकमगढ़ के मजगुवां गांव में सोमवार सुबह करीब 4-5 बजे खेत पर आग ताप रहे एक किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान पर धारदार हथियार से हमला मजगुवां गांव निवासी भगवान दास साहू (58) अपने टेढ़ा हार स्थित खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा। बेटे की रिपोर्ट पर दो संदिग्ध हिरासत में बेटे मुकेश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश ने दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने चौड़ा माता के पास से दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि खेत पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ जिसमें शख्स की मौत हो गई है। थाना प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है। दिगौड़ा TI मनीष मिश्रा ने कहा संदिग्धों से पूछताछ जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *